फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वंदेभारत से यात्रा के लिए रेलवे ने तैयार किया टूर पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए आईआरसीटीसी ने की तैयारीअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। रेलवे समय-समय पर यात्रियों के लिए बेहतर टूर पैकेज लाता है। इसके तहत अलग-अलग मंदिरों व धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की सुविधा दी जाती है। इसी कड़ी में रेलवे ने पहली बार वंदे भारत ट्रेन से श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने की तैयारी की है। इस ट्रेन का क्रेज देखते हुए आईआरसीटीसी टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आने-जाने, ठहरने, खाने-पीने की सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग होगी। इसके तहत प्रति यात्री 7660 रुपये में यात्रा कर सकेंगे। वंदे भारत ट्रेन (22439/22440) में कन्फर्म टिकट मिलेगा। कटरा में वातानुकूलित होटल में ठहराया जाएगा। दो दिन एक रात के इस सफर में होटल से बाणगंगा तक आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। वंदे भारत के साथ ही रेलवे ने राजधानी ट्रेन से (12425/12426) तीन रात और चार दिन का भी एक टूर पैकेज तैयार किया है। यात्री कन्फर्म टिकट के साथ एसी-3 में यात्रा कर माता वैष्णो देवी पहुंचेंगे। दर्शन के बाद कंड कनडौली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बागे बहु गार्डन भी धूम सकेंगे। 7855 रुपये इसके लिए प्रति यात्री खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें