फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राहुल पंवार का तबादला,नई बीएसए होंगी डॉली सिकरवार

विज्ञापन
नवनियुक्त बीएसए डॉली सिकरवार स्त्रोत। शिक्षा विभाग
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार का तबादला गाजियाबाद में हुआ है। अब बिजनौैर डायट में तैनात वरिष्ठ प्रवक्ता डॉली सिकरवार नई गौतमबुद्ध नगर की बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगी। राहुल पंवार के एक दिसबंर से तीन साल पूरे हो रहे थे। चुनाव आयोग की गइडलाइन के अनुसार उनका तबादला किया गया है। हालांकि राहुल पंवार के कार्यकाल में जनपद ने प्रदेश में शिक्षा के कई आयाम गढ़े। सीएसआर से प्रदेश में सबसे अधिक कायाकल्प के तहत काम जनपद में हुआ। 100 करोड़ रुपये से तीन साल में कई नए स्कूलों का निर्माण कार्य कराया गया। इसके साथ ही सभी स्कूलों को फर्नीचर से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें