ग्रेटर नोएडा। मेडिकल डिवाइस पार्क में उपकरणाें की गामा रेडिएशन टेस्टिंग के लिए सुविधा यमुना प्राधिकरण (यीडा) विकसित करेगा। इसके लिए जल्द परमाणु ऊर्जा विभाग की मुंबई बोर्ड ऑफ रेडिएशन एंड आइसोटोप टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू साइन करेगा। यह संस्था यमुना सिटी में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में इस कॉमन फेसिलिटी को विकसित करने में मदद करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इसका फायदा मेडिकल डिवाइस पार्क में चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनियों को मिलेगा। इस टेस्टिंग के लिए कंपनियों को बाहरी एजेंसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। ब्यूरो