फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राधा कल्याण महोत्सव पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित विनायका व कार्तिकेय मंदिर में शनिवार और रविवार को आयोजित राधा कल्याण महोत्सव श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन वैदिक प्रचार संस्थान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विघ्नेश्वर पूजन और महागणपति होमम से हुई। दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार नामसंकीर्तन, गुरु वंदना और राधा कल्याणम् की रस्में संपन्न कराई गईं। रविवार को महादीपाराधना और महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें