यमुना सिटी(संवाद)। जेवर स्थित रेडिसन द स्कूल नीमका में राधा अष्टमी और गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। बीते चार दिनों से विद्यालय में भगवान गणेश की पूजा–अर्चना की जा रही थी। इस दौरान विद्यालय प्रांगण को प्रतिदिन अलग-अलग सजावट से सजाया गया। बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को राधा रानी और भगवान गणेश के जीवन व महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के अध्यक्ष एसके शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भक्ति, परंपरा और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करता है।