यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा के रामोत्सव क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। तीनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे मुकाबले में आरवी पैंथर्स ने देव किंग को 14 रन से हराया। पहले मुकाबले में एसवीएन चार्जर्स ने छह विकेट पर 147 रन बनाए। ललित चौधरी ने 61 रन की पारी खेली। जवाब में अभय सुपर किंग की टीम नौ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। एसवीएन चार्जर्स ने 49 रन से जीत दर्ज की। ललित चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में आरवी पैंथर्स ने चार विकेट पर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए देव किंग सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। आरवी पैंथर्स ने 14 रन से मुकाबला जीता। मनीष नागर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में एमके इंडियंस ने सात विकेट पर 87 रन बनाए। जवाब में फॉर्च्यून वॉरियर ने छह ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रशांत भूटानी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।