फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रबीब खान व वैष्णवी यादव जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में जिला ओलंपिक खेल के अंतर्गत टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में रबीब खान व वैष्णवी यादव ने स्वर्ण पदक जीते। टूर्नामेंट में शहर के अलग-अलग स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग की अंडर-14 की फाइनल प्रतियोगिता में रामग्या स्कूल के रबीब खान ने स्वर्ण व द श्रीराम मिलेनियम स्कूल नोएडा के मेरांश जैन ने रजत पदक जीता। इंडस वैली पब्लिक स्कूल नोएडा के इजान सैफी और वामोस टेनिस एकेडमी नोएडा के समर्थ ने कांस्य पदक जीते।बालिका अंडर-12 वर्ग में, इंडस वैली पब्लिक स्कूल की वैष्णवी यादव ने स्वर्ण और खुशी मोरल ने रजत पदक हासिल किया। इंडस वैली पब्लिक स्कूल नोएडा की वरालिका सिंह और इनाया विशाल ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य शिखा शर्मा और निदेशक निहारिका सिंह, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के आयोजक सचिव जफर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें