चिरगांव। रबी की बोआई के बाद किसानों को अब यूरिया खाद की आवश्यकता है। इसके लिए किसान सहकारी क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र पर सुबह से ही किसानों की लाइन लग गई थी। भीड़ बढ़ती देख पुलिस की व्यवस्था करनी गई। हालांकि, केंद्र प्रभारी की ओर से आश्वासन दिया गया कि प्रत्येक किसान को खाद दी जाएगी। केंद्र प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि उनके यहां पर एक हजार बोरी खाद उपलब्ध है। जिसे किसानों में वितरित किया जा रहा है। वहीं, किसानों का कहना था कि पहले डीएपी खाद की कमी देखी गई। अब यूरिया के लिए किसान भटक रहे हैं। यूरिया की कमी से गेहूं, चना, मटर और सरसों जैसी रबी फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, बाजार में महंगे दामों यूरिया बिक रही है। संवाद