ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसायटी के निवासियों ने एओए अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं कि कई निर्णय पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रियाओं का पालन किए बिना लिए जा रहे हैं। वर्तमान एओए कार्यकारिणी को अभी तक डिप्टी रजिस्ट्रार से औपचारिक मान्यता नहीं मिली है। प्रकरण उपजिलाधिकारी दादरी की न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद सोसायटी में रेनोवेशन आदि के नाम पर कथित रूप से बड़ी धनराशि एकत्र करने तथा मनमाने ढंग से जीबीएम आयोजित करने के प्रयास किए जा रहे है। उनका कहना है कि इन परिस्थितियों के बावजूद दोबारा चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिस पर कई सदस्यों ने आपत्ति जताई है। सोसायटी के अनुज सैनी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा विवादित गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। एओए के पदाधिकारियों का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। ब्यूरो