यमुना सिटी (संवाद )। जेवर ब्लॉक के सभी सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। 17 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र सुरक्षित तरीके से पहुंचा दिए गए हैं। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सहायक आदित्य शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर से जेवर ब्लॉक के सभी सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल के निर्देशन में सभी प्रश्नपत्रों को संबंधित सरकारी स्कूलों तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। आदित्य शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्रों के वितरण में पूरी सावधानी बरती गई है, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।