ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विश्व मानक दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-2 ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), नोएडा शाखा के सहयोग से क्वालिटी रन का आयोजन किया। इसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और बीआईएस कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुणवत्ता मानकों, सुरक्षित उत्पादों के चयन और उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने आज दौड़ें, बेहतर गुणवत्ता वाले कल के लिए संदेश के साथ लोगों को मानकीकरण के महत्व से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भास्वती बनर्जी, डॉ. ललिता मेहरा और डॉ. नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में योगदान दिया। प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट और जलपान की व्यवस्था की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पदक देकर सम्मानित करने का प्रावधान भी रखा गया।