ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अब मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को होगा। पहले यह 22 अप्रैल को होना था। समय बढ़ने पर अब प्रशासन मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों का सत्यापन करेगा। अगर कोई नाम मिलता है तो उसे सूची से हटाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत अब 21 अप्रैल से 28 मई 2026 के बीच मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच की जाएगी। अगर कोई नाम मिलता है तो उसका सत्यापन किया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची को कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा। 29 मई से 9 जून के बीच मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम होगा। ब्यूरो