ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट में होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई के समय में बदलाव किया है। यह जनसुनवाई बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। पहले इसका समय 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक था। देर तक जनसुनवाई चलने के कारण शिकायतकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अहम है कि जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग सड़क, पानी, बिजली, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान करना है।