यमुना सिटी। कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजली विभाग ने पेड़ों की छंटाई का काम शुरू किया है। शनिवार को भाईपुर रोड पर बिजली विभाग ने बिजली के तारों पर लटकी टहनियों और लताओं को हटाने का काम किया। कर्मचारी सरवर खान, अन्नू, साकिर खान, पंकज शर्मा और ललित ने बताया कि विभाग के आदेश पर ट्रांसफॉर्मर और मुख्य बिजली लाइनों के पास उगी झाड़ियों और टहनियों को साफ किया जा रहा है, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। (ब्यूरो)