नोएडा। उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में इंडक्शन प्रोग्राम के तहत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ। इसमें आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ गोपाल ने विद्यार्थियों को डिजाइन और क्राफ्ट डिजाइन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। डिजाइन की मूल अवधारणाओं, उपयोगकर्ता केंद्रित सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि डिजाइन आकर्षक दिखने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उपयोगकर्ता की समस्याओं का प्रभावी समाधान देने की प्रक्रिया भी है। ब्यूरो