यमुना सिटी (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज ने निम्स के सहयोग से बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की। कार्यक्रम का विषय क्षमता निर्माण एवं एनसीएएचपी योग्यता आधारित पाठ्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन है। एक राष्ट्र-एक पाठ्यक्रम थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को नए योग्यता आधारित पाठ्यक्रम और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सक्षम बनाना है।