फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टार्ट-अप के लिए फंडिंग रणनीतियों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल की ओर से प्रारंभिक चरण के उद्यमियों के लिए एंजेल इन्वेस्टमेंट एवं वेंचर कैपिटल फंडिंग के अवसर विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्रों और नवोदित उद्यमियों को स्टार्ट-अप के लिए निवेश जुटाने, फंडिंग रणनीतियों और निवेशकों की अपेक्षाओं की जानकारी दी गई। कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि नवाचार और उद्यमिता युवाओं के लिए बेहतर करियर विकल्प बन रहे हैं। डॉ. विशाल गांधी ने बिजनेस मॉडल, बाजार की जरूरत और मजबूत टीम को सफल स्टार्ट-अप की आधारशिला बताया। आईआईसी संयोजक डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने में सहायक हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें