नोएडा। विश्व दृष्टि दिवस पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आंखों की सुरक्षा, नेत्र रोगों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने दृष्टि क्षमता बनाए रखने और नेत्र रोगों से बचाव के जरूरी उपाय बताए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज त्रिपाठी, डॉ. हेमलता, डॉ. एचएम लावानिया, डॉ. असद, डॉ. आलोक वर्मा समेत अन्य चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे। ब्यूरो