नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कैंपस में नए शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के लिए इग्नाइट ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीन एकेडमिक्स प्रो.(डॉ.) तृप्ति अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली और समग्र शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य में उपलब्ध करियर अवसरों से भी अवगत कराया गया।