फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में बुधवार को उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों से कहा कि उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र कृषकों एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि बागवानी, फल एवं सब्जी उत्पादन, पुष्पोद्यान, के संवर्धन जैसी योजनाओं में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का प्रयास किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें