7 प्रतिशत भूखंड की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी
यमुना सिटी। जेवर के दयानतपुर गांव में मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान करीब 86 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें सात प्रतिशत आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 60 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले आबादी दी जाए। किसानों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन में राकेश कुमार, प्रेमपाल, पंकज सिंह, वीरपाल, चरन सिंह, ओमवारी, राजेंद्र सिंह और रंजीत सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे। ब्यूरो