भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग
फोटो है
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर विरोध जताया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा कि किसी समाज, जाति या समुदाय के नाम से फिल्म बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सामाजिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और संबंधित गायकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने समय रहते कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर एमपी यादव (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विनोद यादव, डॉ. मुकेश यादव, नरेंद्र यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।