नोएडा। सेक्टर 150 में बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते निवासी
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-150 में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा की मांग को लेकर शनिवार शाम निवासियों ने दीये जलाकर विरोध जताया। ''एक सोच-अंधकार से प्रकाश की ओर'' मुहिम के तहत एल्डेको सोसाइटी के सामने एकत्र होकर निवासी ऐस मेडले की ओर बढ़े। उन्होंने पुलिस चौकी, मोबाइल टावर, सड़कों का रखरखाव, स्ट्रीट लाइट, सीवर और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की। साथ ही अवैध फार्महाउसों पर कार्रवाई और हरित क्षेत्र के रखरखाव की मांग उठाई।