फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोटिस के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 28 Sep 2025 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस पर दनकौर रेलवे स्टेशन स्थित साई एन्क्लेव कॉलोनी के निवासियों ने आपत्ति जताई है। निवासियों ने प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (भूलेख) को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी लगभग 15 वर्ष पहले विकसित की गई थी। उस समय न तो भूमि स्वामियों को कोई मुआवजा दिया गया था और न ही कोई अधिकृत नोटिस जारी हुआ था। दावा किया कि जमीनों की रजिस्ट्री के दौरान प्राधिकरण ने आवासीय स्टाम्प ड्यूटी लगाई थी, जो भूमि की वैधता को प्रमाणित करती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में कुछ लोगों ने नाला, सरकारी सड़क या चकरोड जैसी सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण किया है। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें