फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इरोस संपूर्णम सोसाइटी में समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस संपूर्णम सोसाइटी निवासियों ने रविवार को बिल्डर प्रबंधन के सेल्स कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में पानी और बिजली जैसी सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल रही हैं। सोसाइटी निवासी शशिधर ने बताया कि दो दिन पहले पानी की समस्या की वजह से पूरी सोसाइटी के लोगों को परेशान होना पड़ा था। वहीं 10 दिनों पहले भी सोसाइटी में करीब दो दिनों तक जलापूर्ति बाधित रही थी। आरोप है कि सोसाइटी में पानी की किल्लत प्रतिदिन झेलनी पड़ रही है। उसका कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। वहीं, बिजली जाने पर डीजी का संचालन सही से नहीं किया जाता है, जिसके कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। निवासियों की ओर से लगातार 10 सप्ताह से प्रदर्शन किया जा रहा है। उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें