ग्रेटर नोएडा वेस्अ स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने का विरो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने को लेकर निवासियों में नाराजगी है। निवासियों ने बताया कि पहले कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क 2.36 प्रति वर्ग फुट था, जो अब 3.25 प्रति वर्ग फुट लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एपेक्स कमिटी ने इस बढ़ोतरी पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद भी मेंटेनेंस शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुल्क बढ़ने के बाद भी सोसाइटी की सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है। निवासी संजय शर्मा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है।