फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शुल्क वृद्धि का विरोध, डीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएम) शुल्क बढ़ाने को लेकर निवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। बुधवार को निवासियों ने ज्ञापन सौंपा। निवासियों ने अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में शुल्क वृद्धि को लेकर उन्हें पर्याप्त जानकारी और ब्योरा नहीं दिया गया। इस विषय पर अधिक स्पष्टता और पारदर्शिता की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। निवासियों ने यह भी बताया कि पहले भी संबंधित स्तर पर अपनी बात रखी थी। अब फिर से प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें