फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ नूंह यूथ कांग्रेस का राजघाट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ों की तादाद में जिला नूंह से युवाओं का जत्था सोमवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पुष्प अर्पित करने पहुंचा। इसके बाद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का जमकर विरोध किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुबारिक एडवोकेट नोटकी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून हमारे संविधान के खिलाफ है। भारतीय जनता पार्टी धीरे-धीरे करके संविधान को बदलने का कार्य कर रही है। जनता की नाराजगी के कारण ही झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व संघ की विचारधारा को ठुकरा दिया है। यह विचारधारा हिंदू और मुसलमानों के खिलाफ है। हमारी गंगा जमुनी तहजीब बर्बाद करने की साजिश हो रही है इसीलिए आज युवा कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में राजघाट पर गांधीजी की विचारधारा को देश के कोने कोने तक पहुंचाने के लिए एकजुट हुई है। हम सब ने शपथ ली है कि जन-जन तक सत्य अहिंसा और त्याग तपस्या पर लोगों को चलने के लिए जागरूक करेंगे। इस अवसर पर मुब्बा बदरपुर, अल्ताफ खान, मुस्ताक आदि सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें