दादरी (संवाद)। धूम मानिकपुर बाईपास पर कूड़ा डालकर आग लगाने के विरोध में भाकियू एकता शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपजिलाधिकारी दादरी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अमरेश चौहान ने कहा कि नगर पालिका बाईपास पर बड़ी मात्रा में कूड़ा डाल रही है। इसके बाद कूड़े में आग लगा दी जाती है जिससे पूरे क्षेत्र में जहरीला धुआं फैल जाता है। इस अवसर पर अक्षित शर्मा, उदय कुमार, अभिषेक शर्मा, नितिन शर्मा, देवेंद्र यादव, दीपक यादव, अरुण बघेल, संजीव नायक समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।