नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सेवा सचिव आशीष मोरे को हटाकर एके सिंह को पद देने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा है।सूत्रों के अनुसार, बुधवार को सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने सेवा सचिव को हटाए जाने पर किसी तरह की असहमति नहीं जताई। इसके बाद दिल्ली सरकार ने एके सिंह को नया सेवा सचिव बनाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल निर्वाचित सरकार की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं। बता दें कि सेवा सचिव को हटाने के लिए दिल्ली सरकार कई बार प्रयास कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद सेवा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वर्तमान सेवा सचिव को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन वे नहीं हटे। ब्यूरो