ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने डीपीएस मथुरा रोड में आयोजित विकसित भारत बिल्डाथॉन में भाग लिया। विद्यालय की ओर से तीन प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए। छात्रों की ऑटोमेटेड इंडोर फार्मिंग टीम ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। ये प्रोजेक्ट रिजेनरेटिव आर्किटेक्चर, ऑटोमेटेड इंडोर फार्मिंग, ईकोसिटिजन वेबसाइट थे। ब्यूरो