फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में बृहस्पतिवार को कवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम प्राचार्य अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसकी शुरूआत डीएलएड बैच के प्रशिक्षुओं द्वारा लेखन व चित्रकला गतिविधियों के साथ की गई। प्रशिक्षुओं की ओर से एक लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। इसका संचालन प्रशिक्षु प्रज्ञा व रजनी ने किया।इस दौरान अंशु, शीतल, संदीप कुमार मौजूद रहे।