ग्रेटर नोएडा। शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च द्वारा थैलेसीमिया दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज की डीन डॉ. निरुपमा गुप्ता ने कहा कि भारत में हर साल 10,000 से अधिक बच्चे थैलेसीमिया मेजर के साथ पैदा होते हैं। ऐसे में यह बीमारी न केवल चिकित्सीय चुनौती है बल्कि एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित बच्चों को अक्सर छह महीने की उम्र से ही रक्त आधान की जरूरत होती है। ब्यूरो