नोएडा। प्रोफेसर मोनिका सिंह ने मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। अब तक यह जिम्मेदारी महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर अनीता मिश्रा के पास थी। वह कार्यवाहक प्राचार्या के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संस्थान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताई। ब्यूरो