ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 के सामने एक कार चालक ने प्रोफेसर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को आसपास के लोगों ने तुरंत कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बीटा-2 कोतवाली पुलिस परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अनिल कुमार धर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जीजा राजेश भट्ट आईईसी कॉलेज में प्रोफेसर थे। 28 फरवरी को वह कॉलेज से पैदल घर जा रहे थे। कॉलेज से कुछ दूरी पर स्थित बीटा-1 गेट के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जीजा को आसपास के लोगों ने तुरंत कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।