फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में चुने गए प्रो. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह ने लगातार पांचवें वर्ष दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाई है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की 2026 की सूची में उन्हें पर्यावरण अभियांत्रिकी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर 931वां स्थान मिला है। प्रो. सिंह भूजल में आर्सेनिक प्रदूषण पर अपने शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखते हैं। उनके करीब 100 अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें लंदन की रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री की फेलोशिप से सम्मानित किया गया। उन्हें स्विट्जरलैंड के असकोना में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ जियोलॉजिकल साइंसेज की ओर से यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी मिल चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें