प्रो. अमिता अग्रवाल बनीं एम्स बीबीनगर की कार्यकारी निदेशक
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में क्लीनिकल इम्यूनोलाॅजी विभाग की प्रमुख प्रो. अमिता अग्रवाल को एम्स बीबीनगर का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यह आदेश जारी किया है। तेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस, बीबीनगर) के कार्यकारी निदेशक पद के लिए चुनी जाने वालीं प्रो. अग्रवाल ने वर्ष 1996 में एसजीपीजीआई में नाैकरी की शुरुआत की थी। प्रो. अग्रवाल को 1998 में आईसीएमआर का शकुंतला अमीरचंद पुरस्कार और 2004 में नेशनल बायोसाइंस अवॉर्ड फॉर कॅरिअर डेवलपमेंट मिल चुका है।