यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सोमवार को अखिल भारतीय युवा वैश्य अग्रवाल महासभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकली गई। इस दौरान कलाकारों ने भगवान की वेशभूषा धारण कर नगर की गलियों से गुजरते हुए भक्तों के बीच अपनी अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कलाकारों की भव्य झलक देखकर आनंद और आस्था दोनों का अनुभव किया।