नोएडा (संवाद)। कृष्णा जन्माष्टमी से पहले रविवार को इस्कॉन मंदिर की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत शाम 3:30 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से हुई और अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक व एडोबी चौक से होते हुए शाम 6:30 बजे इस्कॉन मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन किया। सभी भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया गया।