यमुना सिटी/रबूपुरा (संवाद)। फलैदा गांव में रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के बाद नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले सुबह से ही ग्रामीण डीजे, भजन-कीर्तन और कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक वेश-भूषा में भगवान शिव की झांकी के साथ गांव की मुख्य मार्गों से होकर निकले। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओमवीर सिंह, इंद्रवती, सुधीर कुमार, त्रिभुवन सिंह, संजय शर्मा, सुशील शर्मा, बेगराज शर्मा, रविदत्त शर्मा व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।