फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुआं पूजन कर निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। सीताराम मंदिर में बुधवार को श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कुआं पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही कस्बे में शोभा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा मंदिर से शुरू हुई और मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई गंगा मंदिर पर संपन्न हुई। श्री कृष्ण की पालकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। उधर कस्बे में बुधवार को जगह-जगह भजन संध्या का आयोजन हुआ। लोगों ने भगवान गणपति की पूजा और आरती की। सीताराम कॉलोनी में गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां भजन संध्या व अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर बबीता वर्मा, गिरिजेश वर्मा, सीमा सिंघल, सुमन वर्मा, रुचि सिंगल, ममता सिंघल, मीनू गर्ग, नवीन सिंघल, लव सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें