रबूपुरा (संवाद)। नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को अंबे मां काली कमेटी के तत्वावधान में महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां और डीजे शामिल रहे। यात्रा से पहले जौनमाना स्थित चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद चेयरमैन शशांक सिंह ने महामाई की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई। यह कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए अनाज मंडी परिसर में संपन्न हुई।