फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेरा पंचमी पर निकाली मां लक्ष्मी की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


- दक्षिण मोड़ परंपरा के साथ शुरू होगी घर वापसी की तैयारी, बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जगन्नाथ रथ यात्रा के पांचवें दिन सोमवार को शहर के जगन्नाथ मंदिरों में हेरा पंचमी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर में मां लक्ष्मी की शोभायात्रा निकाली गई। जो सेक्टर-71 स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों ने यात्रा को भव्य बनाया। यात्रा के दौरान मां लक्ष्मी को फूलों से सजी पालकी में विराजमान कर विशेष शृंगार किया गया। इसके अलावा सेक्टर 102, 34 और 61 में स्थित जगन्नाथ मंदिरों में भी हेरा पंचमी मनाई गई। मान्यता है कि जगन्नाथ यात्रा के कुछ दिनों तक भगवान जगन्नाथ वापस नहीं लौटते। तब मां लक्ष्मी नाराज होकर गुंडिचा मंदिर(मौसी के घर) पहुंचती हैं और उनसे वापस आने की आग्रह करती हैं। इसके बाद मां लक्ष्मी क्रोधित होकर रथ का एक हिस्सा तोड़ तोड़कर वापस जगन्नाथ मंदिर लौट जाती हैं। वहीं, मंगलवार को शहर के सभी जगन्नाथ मंदिरों में दक्षिण मोड़ की परंपरा निभाई जाएगी। जहां मौसी के घर के बाहर खड़े भगवान जगन्नाथ भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को दक्षिण दिशा की ओर मोड़ दिया जाएगा। यह अनुष्ठान बहुड़ा यात्रा की तैयारियों का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें