फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में निकली मां भगवती की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर के श्री दुर्गे मंदिर जेवर में आयोजित 62वें नवरात्रि वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ खुर्जा रोड स्थित पेट्रोल पंप से हुआ। यहां से मेन चौराहा, टप्पल रोड, दाऊजी मोहल्ला, मेन बाजार और इमली चौक होते हुए श्री दुर्गे मंदिर के प्रांगण में यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में मां भगवती का सुंदर डोला, बाबा खाटू श्याम का डोला, आकर्षक झांकियां, कई बैंड और काली अखाड़ों का प्रदर्शन शामिल रहा। इस दौरान शोभायात्रा में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महासचिव सुभाष चंद गर्ग, समिति निदेशक कुलदीप पंडित, मेला अध्यक्ष बंटी सिंघल, मेला निदेशक एडवोकेट कपिल शर्मा, सचिव राहुल कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें