नोएडा (संवाद)। सेक्टर-72 स्थित ए स्क्वॉयर मॉल में शहर के वेंडरों का प्रतिनिधिमंडल नोएडा महानगर सपा अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता से समस्याएं बताईं। वेंडरों ने कहा कि गैस की समस्या के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। नोएडा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाएं भी उन्हें नहीं मिल पा रही हैं। सभी समस्याएं सुनने के बाद डॉ. आश्रय ने कहा कि सपा हर परिस्थिति में वेंडरों के साथ है।