फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक जाम, पार्किंग, अतिक्रमण, साफ-सफाई, जलभराव और सड़कों पर बने गड्ढों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। व्यापारियों ने बताया कि कई बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण ग्राहकों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान जलभराव और खराब सड़कों से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों व प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। बेहतर व्यापारिक माहौल के लिए समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें