ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा-2 के पास पेट्रोल पंप वाली सड़क पर अवैध रूप से लग रहे ठेलों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे ठेले लगने से कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय निवासी धीरज ने बताया कि शाम के समय सड़क के दोनों ओर ठेले लगने से रास्ता छोटा हो जाता है। इससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। सड़क पर भीड़ जमा होने की वजहं से हादसा होंने का खतरा बना रहता है। निवासी सुरेश सिंह ने प्रशासन से इन ठेले वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।