फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रबूपुरा-तिरथली मार्ग पर जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

रबूपुरा-तिरथली मार्ग पर जलभराव और उसमें जमा कूड़े की सड़न से आसपास गंदगी फैल रही है। पानी में कूड़ा जमा होने के कारण उससे लगातार दुर्गंध उठ रही है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू इतनी तेज है कि लोगों को रास्ते से निकलते समय मुंह ढकना पड़ता है। प्रदूषित हवा के कारण राहगीरों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होती है। मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक पानी जमा रहने और गंदगी बनी रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ सकता है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें