ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में पेड़ों की छंटाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की शाखाएं काफी बढ़ गई हैं। इससे स्ट्रीट लाइटें ढक गई हैं और रात में सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। सोसाइटी के महासचिव पंकज कुमार ने बताया कि पेड़ों की टहनियां बढ़ने से लाइटों की रोशनी सड़क तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग से जल्द पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।