ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-1 में 80 से अधिक घरों में पीजी संचालित होने से निवासी परेशान हैं। समाजसेवी मनीष डावर ने बताया कि देर रात शोर, पार्कों में अनुचित गतिविधियों और सड़कों पर कूड़ा फैलने से परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन और आरडब्ल्यूए से पीजी संचालन की जांच कर नियम तय करने की मांग की। साथ ही टूटी नालियों, बदहाल पार्कों, टूटे गेट और सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कराने की अपील की। उन्होंने जल्द मकानों की सूची और तस्वीरों के साथ शिकायत देने की बात कही।